भिलाई। कांग्रेस पार्टी में दौड़ी शोक की लहर , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्यामाचरण बघेल का निधन हो गया। भिलाई-3 निवास में 97 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। दिवंगत श्यामाचरण बघेल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बड़े पिताजी थे।
वे दो बार छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाल चुके थे। जानकारी के मुताबिक आज दोपहर 12 बजे गृहग्राम कुरुदडीह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।