पिछले हप्ते पकिस्तान के एबटाबाद में एक महिला ने एक साथ 7 बच्चों को जन्म दिया था। लेकिन महिला की यह ख़ुशी ज्यादा देर की नहीं थी। क्योंकि 7 बच्चों में से 6 बच्चों की मौत हो गयी और सिर्फ 1 ही बच्चा जिन्दा हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला की प्री-मैच्योर डिलिवरी हुई थी। इसलिए सभी बच्चे बेहद कमजोर थे। सभी का वजन करीब एक किलोग्राम था। जन्म के बाद से ही इनमें कई तरह की दिक्कतें देखने मिल रही थीं।
अयूब टीचिंग अस्पताल के बाल चिकित्सा नर्सरी वार्ड के डॉक्टरों के अनुसार, इन 7 नवजात बच्चों में से 5 की अस्पताल में मौत हो गई है और बाकी दो को दूसरे अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया। अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड के प्रभारी डॉक्टर एजाज हिसैन ने द एक्सप्रेस ट्रिब्यून को बताया कि समय से पहले पैदा होने वाली दिक्कतों की वजह से मंगलवार को छठे बच्चे की भी मौत हो गई जबकि सातवें बच्चे का इलाज चल रहा है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
