नई दिल्लीः ये तो आप सभी जानते है हमारे देश में इन दिनों त्योहारों का दौर चल रहा है। नवंबर महीने की शुरूआत में दीपावली का त्य़ोहार पड़ने वाला है, और हर कोई दिवाली में सोना -चांदी खरीदने की सोचते है। तो अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है।आप मात्र एक रूपए में ही गोल्ड खरीदने की शुरुआत कर सकते हैं। दरअसल, डिजिटल प्लेटफॉर्म इस त्योहारी सीजन में 1 रुपये में 999. 9 शुद्ध सर्टिफाइड डिजिटल गोल्ड खरीदने का मौका दे रहा है। इनमें गूगल पे ,पेटीएम शामिल है। इस जगहों से खरीददारी करने के लिए सबसे पहले आपको पेटीएम को ओपन करना होगा। यहां पर आपको लॉगइन करना है। इसके बाद आपको पेटीएम गोल्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद Buy Gold का ऑप्शन चुनना होगा। अब आपको अमाउंट एंटर करना होगा , जितने रुपये का गोल्ड आप खरीदना चाहते है। इसके लिए आपको 3 प्रतिशत जीएसटी भी देना होगा। अगर आप 10 रुपये का डिजिटल गोल्ड खरीदते हैं तो 0. 20g मिलेगा।
गोल्ड की डिलीवरी हो सकती है
इसके अलावा अगर आप चाहे तो गोल्ड की डिलीवरी भी करवा सकते हैं। इसके लिए आपको बस डिलीवरी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। लेकिन इसके लिए आपको डिलीवरी के लिए आधे ग्राम का गोल्ड खरीदना होगा तभी डिलीवरी होगी ।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
