छत्तीसगढ़। एक तरफ कोरोना संक्रमण के नये मामलों में इजाफ़ा देखने को मिल रहा है , वहीं छत्तीसगढ़ में पॉज़िटिविटी दर 0.12 प्रतिशत रही। प्रदेश में कल 22 हजार 629 टेस्ट हुए हैं। जिसमें से 28 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और प्रदेश में कोरोना संक्रमण से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुयी है। प्रदेश में 16 जिलों में बेमेतरा , धमतरी , महासमुंद , गरियाबंद , रायगढ़ , कोरबा , मुंगेली , गौरेला पेंड्रा मरवाही , कोरिया , सूरजपुर , बलरामपुर , कोंडागॉव , सुकमा , बलौदाबाजार , नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के कोई नए मामले नहीं आये हैं। बल्कि वहीं 05 जिलों कबीरधाम , सरगुजा , बस्तर ,दंतेवाड़ा एवं कांकेर से 01 -01 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण कोविड-19 के सक्रिय मामले तेजी से घट रहे हैं।