दुर्ग। कुम्हारी में निर्माणाधीन 800 मीटर लंबा फ्लाई ओवर दो पहिया वाहन चालकों के लिए शुरू किया जा सकता है। रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने ये फैसला लिया है। फ्लाई ओवर खुल जाने से सर्विस रोड से 30 हजार से ज्यादा दो पहिया वाहनों के ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा। इससे चार पहिया और भारी वाहन सर्विस रोड से आसानी ने निकल पाएंगे।
दुर्ग से लेकर रायपुर के बीच नेशनल हाईवे पर चार फ्लाई ओवर बनाए जा रहे हैं। इसके चलते वाहनों को सर्विस रोड से आना-जाना करना पड़ रहा है। सर्विस रोड संकरी होने से और ट्रैफिक का दबाव ज्यादा होने से यहां दुर्घटना और जाम लगना आम बात हो गई है। इसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने 23 सितंबर को यहां का दौरा किया था। उन्होंने इस दौरान राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों और फ्लाई ओवर का निर्माण कर रही एजेंसी के इंजीनियर्स को जमकर फटकारा लगाई थी। संभवत: कल से ये फ्लाई ओवर दो पहिया वाहनों के लिए खुल सकता है।
अब 40 मिनट में रायपुर से दुर्ग
जानकारी के मुताबिक भिलाई और रायपुर के बीच रोजाना 30-35 हजार दो पहिया वाहन गुजरते हैं। ट्रैफिक का दबाव सबसे ज्यादा सुबह 9-11 और शाम को 5-7 बजे के बीच रहता है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि भिलाई से ज्यादातर लोग रायपुर में नौकरी करते हैं और भिलाई से अप-डाउन करते हैं। इतनी संख्या में एक साथ दो पहिया वाहनों के निकलने से सर्विस रोड में जाम लग जाता था। ऐसे में बाइक चालक को एक से डेढ़ घंटे का समय लगा जाता था। अब इन दो पहिया वाहनों के फ्लाई ओवर से गुजार से सफर 40 मिनट का हो जाएगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
