बेमेतरा। अगर आप अपना करियर एजुकेशन के क्षेत्र में बनाना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा अवसर आया है। दरअसल बेमेतरा जिले में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल में शिक्षक सहित अन्य पदों पर बंपर भर्ती निकली है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए आवेदकों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा, जिसकी अंतिम तिथि 11 नवंबर शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है।