बेमेतरा। बेमेतरा जिले के दुर्ग रोड में राखी गांव के पास हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा , इस हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई है, और वहीं सवार 9 अन्य लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में दाखिल किया गया है। जानकारी के मुताबिक हादसा देर रात को हुआ है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक हादसा दुर्ग स्टेट हाइवे पर स्थित ग्राम राखी जोबा के पास का है। एक तीन पहिया वाहन में भिलाई के लोग सवार थे, विपरीत दिशा से एक कार आ रही थी ,राखी के पास दोनों वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद मची चीख को सुन कर ग्रामीणजन एकत्र हुए और उन्होंने तत्काल 108 को मदद के लिए बुलाया।

इस हादसे में एक महिला गीताबाई और पुरुष रोहित दास की मौके पर मौत हो गई है, वहीं सामुदायिक केंद्र से प्राथमिक उपचार के ​बाद चार लोगों को रायपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में देवकर पुलिस और साजा पुलिस घटनास्थल पहुंची।