रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव के सफल आयोजन में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से दिन-रात जुटे रहे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से साइंस कॉलेज मैदान में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आयोजन की सफलता में उनके योगदान के लिए उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने सोमवार रात सभी अधिकारी-कर्मचारियों को रात्रि भोज पर आमंत्रित किया।
गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा राष्ट्रीय आदिवासी एवं राज्योत्सव का पांच दिवसीय आयोजन राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में हुआ। राज्योत्सव अलंकरण समारोह के समापन के बाद मुख्यमंत्री ने सभी टेबलों पर पहुंचकर अधिकारियों-कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को आगे बढ़ाने और शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।
आप सबकी मेहनत से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़- सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबकी कड़ी मेहनत से ही छत्तीसगढ़ राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ फोटो भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री ने राज्य अलंकरण सम्मान से विभूषित विभूतियों के साथ रात्रि भोज किया।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
