रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साइंस कॉलेज परिसर स्थित ऑडिटोरियम में जनसम्पर्क विभाग द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी की पुण्यतिथि और पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसकी सराहना की।
बता दें कि जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी में इंदिरा गांधी एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित अनेक दुर्लभ चित्र प्रस्तुत किए गए हैं। इस फोटो प्रदर्शनी में इंदिरा गांधी के इंदु से इंदिरा बनने तक के जीवन सफर, देश के विकास के लिए उनके महत्वपूर्ण निर्णयों जैसे शांतिपूर्ण परमाणु प्रयोग ‘स्माइलिंग बुद्धा‘, हरित क्रांति, पर्यावरण कार्यक्रम, बांग्लादेश के निर्माण में भूमिका, भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम, मजबूत अर्थव्यवस्था हेतु बैंकों के राष्ट्रीयकरण के अलावा छत्तीसगढ़ प्रवास एवं बस्तर प्रवास के दौरान आदिवासियों के साथ नृत्य, महानदी जलाशय परियोजना गंगरेल का शिलान्यास तथा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इलाहाबाद जेल में बंद उनके पिता पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा अपनी 10 वर्षीय बेटी इंदिरा को लिखे पत्र को प्रदर्शित किया गया है।
इंदिरा गांधी के अंतिम सफर की तस्वीरें भी प्रदर्शित की गई
प्रदर्शनी में इंदिरा गांधी के अंतिम सफर की तस्वीरें भी प्रदर्शित की गई हैं। प्रदर्शनी में पूर्व उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन वृतांत को भी फ़ोटो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इनमें बारडोली, गुजरात में स्थित सरदार पटेल के निवास, संविधान सभा की बैठकों, भारत के स्वतंत्रता प्राप्ति के क्षणों की तस्वीरें प्रदर्शित की गई है। प्रदर्शनी में चलचित्रों के माध्यम से भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की जानकारी दी जा रही है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
