रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को रायपुर के कालीबाड़ी चौक में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने यहां स्थापित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी चौक में स्थित इंदिरा गांधी के प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण कार्य रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा कराया गया है। इसके तहत यहां पर ग्रेनाइट, म्यूरल आर्ट से प्रतिमा स्थल को आकर्षक स्वरूप दिया गया है। थीमेटिक लाइट, स्टेचू शेड से इस प्रतिमा को भव्य स्वरूप दिया गया है। यहां लगे 06 पिलर्स पूरी प्रतिमा को नया स्वरूप प्रदान कर रहे हैं। इस चौक पर एक डेकोरेटिव बाउंड्रीवॉल और लैंडस्कैपिंग का कार्य भी प्रोजेक्ट के तहत किया गया है।