रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय में उद्योग मंत्री कवासी लखमा के नेतृत्व में बस्तर संभाग के माहरा समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। बस्तर हाई स्कूल का नामकरण जगतू माहरा के नाम पर और धरमपुरा पॉलिटेक्निक कॉलेज का नाम धरमु माहरा के नाम पर करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने माहरा समाज की मांग पर बस्तर हाई स्कूल का नामकरण जगतू माहरा के नाम पर और धरमपुरा पॉलिटेक्निक कॉलेज का नाम धरमु माहरा के नाम पर करने की घोषणा की साथ ही जगदलपुर में माहरा समाज के सामुदायिक भवन निर्माण तथा भवन का नामकरण जगतू माहरा के नाम पर करने की भी घोषणा की।
सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण
सीएम ने कहा कि सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण किया जाएगा। जिसका उपयोग माहरा समाज के साथ अन्य सामूहिक कार्यक्रमों के लिए भी किया जा सकेगा। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को पारंपरिक वाद्य मोहरी भेंट की। साथ ही माहरा समाज की विभिन्न मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उचित पहल का आश्वासन भी दिया।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
