नई दिल्ली। दिवाली पर घरों की सफाई की परंपरा पुरानी है। ऐसे में सरकार भी कैसे पीछे रह सकती है। केंद्रीय कार्मिक व लोक शिकायत मंत्रालय के अनुसार गांधी जयंती से शुरू किए गए विशेष स्वच्छता अभियान में रद्दी व कबाड़ बेचकर करीब 40 करोड़ रुपये कमा लिए। इन फाइलों की छंटाई से आठ लाख वर्गफीट जगह भी खाली हो गई।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस दौरान पुराने कबाड़ को हटाकर सरकार ने 40 करोड़ रुपए की कमाई भी की। उन्होंने बताया कि 15,23,464 फाइलों की पहचान की गई थी, इसमें से 13,73,204 से अधिक फाइलों को हटाया गया।

इसके अलावा 3,28,234 लोक शिकायतों में से 2,91,692 शिकायतों का निवारण केवल 30 दिनों में किया गया। सांसदों से संबंधित 11057 संदर्भों में से 8282 का समाधान किया गया। साथ ही 834 चिन्हित नियमों और प्रक्रियाओं में से 685 को सरल बनाया गया।