रायपुर। आज धनतेरस है और इस मौके पर बाजार में काफी भीड़ रहेगी तो धनतेरस को देखते हुए सदर बाजार मार्ग में सुगम यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा औचक निरीक्षण कर सदर बाजार रोड मालवीय रोड में सुगम सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए जाने के संबंध में यातायात पुलिस को दिशा निर्देश दिया गया।

ALSO READ- धनतेरस पर करें कुछ खास

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर शहर तारकेश्वर पटेल उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश कुमार ठाकुर उपस्थित रहे। बता दें कि इस वर्ष त्योहारी सीजन के दौरान शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में यातायात का दबाव अन्य वर्षो की अपेक्षा काफी है । जिसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल द्वारा स्वयं आज सुबह सदर बाजार मार्केट एवं मालवीय रोड में घूम घूम कर यातायात व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया ।

साथ ही सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने अधिक से अधिक कर्मचारी लगाकर पेट्रोलिंग करने जाम की स्थिति निर्मित ना हो व्यवस्था बनाने निर्देश दिये एवं यातायात थाना शारदा चौक पहुंचकर यातायात जवानों से चर्चा की।

ALSO READ- धनतेरस पर करें कुछ खास