रायपुर/ 01 नवंबर 2021। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पर तंज कसते हुए कहा कि तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 6 लाख सदस्य बनाकर 70 विधानसभा सीटों में जीत दर्ज कराई वहीं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने मिस कॉल से 46 लाख सदस्य बनाये 14 सीट पर सिमट गए। भाजपा जितने सदस्य बनाने का दावा करती थी उतने वोट भी नहीं पाई थी। भाजपा सच्चाई को स्वीकार करें जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ की जनता को गुमराह कर भाजपा से जोड़ने की कोशिश की गई थी। भाजपा के नेता अपने आका को खुश करने जनता से उनकी मोबाईल लेकर भाजपा के मिस काल सदस्यता नम्बर पर कॉल करते थे। जिन्हें भाजपा अपना सदस्य बताती रही उन्हें खुद पता नही होता कि वो भाजपाई कब बन गए? छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा के उन्मादी विचारधारा धर्म से धर्म को लड़ाने की नीति और छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति परंपरा के विरोधी एवं किसान नौजवान महिला के विरोधी नीतियों के खिलाफ एक जुटता से कांग्रेस को मत देकर रमन सिंह की सरकार एवं भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का काम किया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
