मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामना की है । उन्होंने ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि धनतेरस के दिन धन,समृद्धि और एश्वर्य के देवता कुबेर के साथ आरोग्य के देव धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इस दिन से पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की शुरूआत हो जाती है। उन्होंने कहा है कि खुशी देने और बांटने से बढ़ती है इसलिए दीवाली में कुम्हारों जैसे हुनरमंदों और छोटे व्यवसाय करने वालों से दिये, सजावट की वस्तुएं और अन्य सामानों की खरीद कर उनकी दीवाली भी खुशहाल बनायें ।
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
