चंदखुरी स्थित देश का एकमात्र और प्रसिद्ध भगवन श्री राम जी की माता कौशल्या के मंदिर में श्रमदान करने पहुंची राजीव युवा मितान क्लब। श्रमदान के दौरान मंदिर प्रांगण की साफ़ सफाई कर माता कौशल्या की पूजा आराधन करते हुए आरती की।

प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की फ्लैगशिप योजना राजीव युवा मितान क्लब के अंतर्गत तथा विधायक देवेंन्द्र यादव के नेतृत्व में भिलाई और रायपुर के युवा चंदखुरी पहुंचे हैं। जहां आज 51 हजार दीये जलाए जाएंगे साथ ही सुंदरकांड पाठ एवं भजन का कार्यक्रम भी रखा गया है।