दीवाली की रात खुशियों के बीच किसी अज्ञात शख्स ने एक ही मोहल्ले में रहने वाले एक पुरूष और उसकी पड़ोसी महिला की हत्या कर दी है। घटना देर रात की बताई जा रही है, जिसकी जानकारी सुबह मिलते ही पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम के साथ ही FSL की टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी है। पूरा मामला सूरजपुर जिला के ग्राम पंचायत जोबगा का बताया जा रहा है।यहां रहने वाले 45 वर्षीय शिव प्रसाद और 40 वर्षीय धनासों बाई की लहूलुहान लाश घर के पास मिली है। बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना सूरजपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम जोबगा में आज उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब गांव में रहने वाले धनासों बाई और शिव प्रसाद उर्फ कोदो की लाश गांव के लोगों ने देखी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी फौरन घटनास्थल पर पहुंची, हत्यारों का सुराग जुटाने के लिए डॉग स्कवायड और FSLकी टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से एक डंडा जब्त किया है, जिससे दोनों मृतकों के सिर पर जानलेवा हमला कर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया।


पुलिस की जांच में मृतक और मृतिका एक ही बस्ती में आस-पड़ोस में रहते थे, और दोनों के बीच नजदीकियों की बाते सामने आ रही है। पुलिस इस पूरी वारदात को अवैध संबंध से जोड़कर देख रही है। पुलिस को मृतिका के पति पर हत्या का संदेह है, जिसे लेकर पुलिस टीम वारदात से जुड़े सुराग जुटा कर हत्यारे तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
सूरजपुर कोतवाली थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि सुबह के वक्त हत्या की सूचना मिली थी। घटना की जानकारी मिलते ही डॉग स्कवॉड और फारेंसिंक की टीम मौके पर हत्या से जुड़े सुराग जुटाने के लिए बुलाया गया। दोनों मृतको को अक्सर एक साथ देखे जाने की बात सामने आ रही है, ऐसे में इस हत्याकांड में परिवार या फिर गाँव के ही लोगों के मिले होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल से हत्या के साक्ष्यों को जुटाकर हत्यारें तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, जल्द ही इस हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.