रायपुर। रायपुर पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 15 जुआरियों को गिरफ़्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 4 लाख 29 हजार 200 रुपये जब्त किया गया है।
दरअसल मामला खमतराई थाना क्षेत्र के शिवानंद नगर का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवानंद नगर स्थित अंडरब्रिज के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने खमतराई टीआई अश्वनी राठौर को आरोपियों की गिरफ़्तारी के आदेश दिए। थाना प्रभारी ने कार्रवाई करते हुए मौके से 15 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ़्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने लाखों की नगदी भी जब्त की है। साथ ही 15 मोबाइल भी जब्त किया गया है।

ये जुआरी हुए गिरफ्तार

हरिश राठौर- मन्दिर हसौद, मंजीत सिंह- गोंदवारा, रामकुमार प्रसाद- गुढ़ियारी, रामकुमार साहू- अहिवारा नंदनी भिलाई, मो.इकरार- कुम्हारी, अविनाश लाल- विकास नगर, गुढ़ियारी, राकेश डोंगरे- अहिरवारा नंदनी भिलाई, टीकमचंद तिरपुरे- अहिरवारा नंदनी भिलाई, रोहित मोटवानी- रामसागरपारा, रायपुर, अमित भाई वसानी- गोंदवारा, रायपुर, सतीश यादव- विकास नगर गुढ़ियारी, राजेश पटेल- विकास नगर, गुढ़ियारी, दीप पाल- केलकरपारा गंज रायपुर, प्रदीप कुर्रे- नंदनी दुर्ग, मोहसिन खान- गोलबाजार शामिल है।