रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रविवार को झीरम हमले की जांच रिपोर्ट को लेकर राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने इस रिपोर्ट को लेकर कुछ सवाल खड़े किए। मरकाम ने कहा कि झीरम की रिपोर्ट सरकार को न सौंपना न्यायिक प्रक्रिया का उलंघन है। यह ठीक संदेश नहीं है। आयोग को रिपोर्ट तैयार करने 3 का समय दिया गया था लेकिन 8 साल कैसे लग गए ? आखिर ऐसा क्या है जो सरकार से छिपाने की कोशिश की जा रही है?

पीसीसी चीफ ने कहा कि इस हमले के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए थी। एनआईए की भूमिका भी संदिग्ध थी। कांग्रेस राज्य सरकार से नए सिरे से इस मामले की जांच की मांग करती है। कोई भी जांच रिपोर्ट सरकार के समक्ष विधानसभा के पटल पर प्रस्तुत किया जाता है। लेकिन ऐसा नहीं किया गया।