रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायगढ़, जांजगीर-चांपा और दुर्ग जिले के प्रवास पर रहेंगे। यहां पर वे आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सीएम भूपेश 8 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.20 बजे शासकीय महात्मा गांधी कॉलेज मैदान खरसिया पहुंचेंगे, जहां वे दोपहर 1.25 बजे शहीद नंदकुमार पटेल की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद आमसभा को भी संबोधित करेंगे।

पाटन में मड़ई मिलन कार्यक्रम में होंगे शामिल

इसके बाद सीएम दोपहर 3.05 बजे खरसिया से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.15 बजे मालखरौदा के ग्राम भांठा पहुंचेंगे और शाम 4 बजे वहां से दुर्ग जिले के विकासखंड पाटन के ग्राम रानीतराई के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां वे शाम 5 बजे आयोजित मड़ई मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 6.05 बजे रानीतराई से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।