रायपुर। पुलिस इन दिनों हुक्का बार को लेकर एक्शन मोड में नजर आ रही है। दरअसल शहर में कुछ जगहों पर कैफे की आड़ में हुक्का बार चलाया जा रहा है। इस पर रविवार को पुलिस ने समता कॉलोनी स्थित चितवन कैफे और तेलीबांधा स्थित डी डे कैफे में दबिश दी।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राजधानी पुलिस हुक्का बार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और रोज हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। रविवार को भी कार्रवाई करते हुए समता कॉलोनी स्थित चितवन कैफे में दबिश दी। इस दौरान हुक्का बार से बड़ी संख्या में हुक्का पॉट, फ्लेवर समेत नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं। मामले में आजाद चौक थाना पुलिस ने कैफे संचालक समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोटपा एक्ट और धारा 151 के तहत कार्रवाई की है।
डी डे कैफे पर भी छापा
वहीं तेलीबांधा स्थित डी डे कैफे में भी पुलिस ने धरपकड़ की। पुलिस ने कैफे में दबिश देकर हुक्का सामग्री जब्त की। कैफे का संचालक कुछ लोगों को चोरी छिपे हुक्का परोस रहा था। कैफे से 5 हुक्का पॉट, जर्दा युक्त रॉ मटेरियल, इलेक्ट्रॉनिक सिगड़ी और कई सामान जब्त किए गए हैं। कैफे के संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी के खिलाफ कोटपा एक्ट और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
