बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 1 दिसंबर से शुरू होने वाली है। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से तो पूरी तैयारी है, लेकिन इस बार फिर से केंद्र सरकार पर धान खरीदी में अड़ंगा डालने का आरोप लग रहा है। प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने इसे लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र सरकार धान खरीदी में मदद नहीं करने का आरोप लगाया है।
मंत्री अमरजीत ने केंद्र सरकार पर मिलने के लिए समय नहीं देने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार इस बार किसानों से एक लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान खरीदेगी। इसकी तैयारी चल रही है।
केंद्र में उसना चावल लेने से किया इनकार
भगत ने कहा कि केंद्र सरकार ने उसना चावल लेनें से भी मना कर दिया है। बारदाना भी नहीं मिल रहा है। हमने केंद्र से चर्चा के लिए समय भी मांग है, लेकिन समय नहीं मिल रहा है। किसानों को धान खरीदी में परेशानी न हो उसके लिए राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
