प्रदेश में सदस्यता अभियान को गति दिलाने कार्यकर्ताओं को किया जा रहा सक्रिय
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक 10 नवंबर को दुर्ग में होगी। कार्यकारिणी की बैठक में इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों को प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की संभावित बैठक और भिलाई निगम, रिसाली निगम, भिलाई-3 चरोदा निगम, बीरगांव निगम और नगर पालिका परिषद जामुल में होने जा रहे निकाय चुनाव की रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही कांग्रेस की सदस्यता अभियान को गति देने के संबंध में निर्देश जारी करने के अलावा सभी पदाधिकारियों को सदस्यता बुक वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा तीन और मुद्दे कार्यकारिणी की बैठक में शामिल किए गए हैं।
कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी सचिव चंदन यादव, सप्तगिरी उल्का सहित प्रदेश और जिला कार्यकारिणी के सदस्य शामिल होंगे। प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक राजीव भवन दुर्ग में दोपहर तीन बजे आयोजित की जाएगी। इसके पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक राजीव भवन मुख्यालय रायपुर में ही होती रही है। पहली बार है जब इसकी बैठक राजधानी से बाहर की जा रही है। बताया जाता है कि 1 नवंबर से कांग्रेस की सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरूआत कर दी गई थी।
10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य
सदस्यता अभियान को लेकर पिछले पांच दिनों सदस्यों को सदस्यता बुक वितरित नहीं किए जाने के कारण इसमें तेजी नहीं आ पाई है। दुर्ग बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा प्रकोष्ठ और अन्य पदाधिकारियों को सदस्यता बुक वितरित किए जाएंगे। सभी लोगों को हर बूथ से 50 सदस्य बनाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। सदस्यता अभियान मार्च माह तक चलेगा। इस दौरान राज्य में 10 लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। दुर्ग के गांधी सभागार में जवाहरलाल नेहरू के सपनों का भारत विषय पर पुरूषोत्तम अग्रवाल के द्वारा एक व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया है। नेहरू के राष्ट्र निर्माण के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी और अन्य लोग शामिल होंगे। व्याख्यानमाला के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक होगी।
महंगाई पर जनजागरुकता अभियान की समीक्षा
कांग्रेस के 14 से महंगाई को लेकर चलने वाले जन जागरूकता अभियान की समीक्षा कर रुपरेखा तैयार की जाएगी। अभियान के तहत हर जिला, विधानसभा और बूथ स्तर पर कांग्रेस के द्वारा पदयात्रा कर लोगों के बीच महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार के द्वारा किए जा रहे नीति के विरोध में लोगों को जगरूक करने का कार्य किया जाएगा। वहीं 19 नवंबर से कांग्रेस द्वारा प्रदेश स्तर पर किए जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
