रायपुर। कृषि संशोधन विधेयक को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमने विधानसभा में विशेष सत्र बुलाकर बिल पास किया, जो राज्यपाल के पास रुका हुआ है। इस मामले में हम कई बार राज्यपाल से मिल चुके हैं कि बिल का अनुमोदन कर राज्य सरकार को वापस दिया जाए, लेकिन वे अध्ययन के नाम से अभी तक विधेयक को रोक कर रखीं हैं।

सीएम ने कहा कि कृषि संशोधन विधेयक को विशेष विभानसभा सत्र बुलाकर पास किया गया, उसके बाद भी राजभवन से कोई जानकारी हमको नहीं मिली है। ये सामंजस्य की बात नहीं है, ऐसे बिल कई बार आते हैं जिसे राजभवन में अध्ययन के लिए रोका जाता है। लेकिन अध्ययन के बाद उस विधेयक को वापस कर दिया जाता है।

असहमति की को बात नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि असमत हैं तो विधेयक वापस कर दिया जाता है और यदि सहमत हैं तो अनुमोदन किया जाता है। इसमें असहमति वाली बात नहीं है, लेकिन इस वजह से मंडी का बिल अभी तक रुका हुआ है। साथ ही पत्रकारिता विश्विद्यालय का बिल भी रुका हुआ है।