जगदलपुर। NH-30 में महिंद्रा ट्रेवल्स की बस पलटने से 20 यात्री हुए घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 3 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। NH-30 में तेज रफ्तार यात्री बस के चालक द्वारा मोड़ में वाहन को कंट्रोल नही कर पाने के कारण पलट गई। इस हादसे में 20 यात्री घायल हो गए। इसमें से गंभीर घायल हुए 4 से 5 यात्रियों को डिमरापाल अस्पताल में एडमिट किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जगदलपुर से लगे मेटावाड़ा आसना में ये हादसा हुआ है। हादसा सुबह करीब 3 बजे होना बताया जा रहा है। बस में मौजूद यात्रियों के मुताबिक चालक के नियंत्रण खोने से बस पलट गया। कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू के मुताबिक बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। ये बस रायपुर से जगदलपुर जा रही थी।

रात का सफर होने की वजह से बस में सवार लगभग यात्रियों की आंख लगी हुई थी। सभी यात्रियों को जगदलपुर ही उतरना था, लिहाजा पहुंचने का इंतजार था। बस अपनी नियमित रफ्तार में ही थी, लेकिन अचानक बस चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसकी वजह से बस खाई में जा गिरी और हादसा हो गया। खुशी की बात ये है कि इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुयी।