विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से संभागीय आयुक्त कार्यालय बस्तर संभाग के लिए सहायक ग्रेड-03 और भृत्य के पदों पर सीधी भर्ती से भरे जाने की स्वीकृति के बाद चर्तुथ श्रेणी भृत्य के 3 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। रिक्त पदों पर भर्ती के लिए बस्तर जिले के इच्छुक स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर के वेबसाइट www.jssbbastar.cgstate.gov.in पर आवेदन भरने की तिथि 3 से 25 नवंबर 2021 तक आनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
चतुर्थ श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग 350 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग 250 रुपये और अनुसूचित जाति, जनजाति एवं दिव्यांगजन के लिए 200 रुपये जमा करना होगा। पदों के भर्ती के संबंध में आवेदन पत्र नियम, शर्ते और विज्ञापन का विस्तृत विवरण विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड जगदलपुर के वेबसाइट पर और बस्तर संभाग के सभी जिलों के वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है।
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
