राज्य में कोयले की कमी के कारण सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की ओर कदम उठाने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रयास में शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण इलाके आगे हैं। ग्रामीण इलाकों में जल प्रदाय के लिए जल जीवन मिशन के तहत 52 गावों की 91 रहवासी क्षेत्रों के 1 लाख लोगों के लिए पेय जल उपलब्ध कराने का काम तकरीबन पूरा हो चुका है। सोलर पंप स्थापना और पाइपलाइन के जरिए व्यवस्था घरेलू कनेक्शन भी दिया जा चुका है। इसके अलावा क्रेडा द्वारा 10 गावों में सोलर पंप लगाया जा चुका है।
बता दें कि 24 गावों में सोलर पंप अभी लगाए जा रहे हैं। इससे 32 हजार लोगों के घर तक पानी पहुंचेगा। फिलहाल अभी 57 सोलर पंप स्थापना कार्य अभी चल रहा है। वर्ष 2021-22 में जिन गावों में पेयजल समस्या आती है वहां 120 नलकूप खनन की स्वीकृति दी गई है। वर्ष 2024-22 में पेयजल संकट नगरीय निकायों में सर्वे करके 15 बस्तियों में नलकूप खनन कर सोलर पंप लगाने की योजना बनाई गई है
खेतों में सिंचाई के लिए सोलर पंप का प्रयोग
इससे पहले भी खेतों में सिंचाई के लिए भी बीते साल किसानों में सोलर पंप खुद से लगवानें में बेहद रुची दिखाई है। इसके लिए सिंचाई विभाग के पास 19 हजार से ज्यादा किसानों के प्रकरण पहुंचे। शासन के द्वारा संचालित सब्सिडी की योजनों द्वारा सोलर पंप स्थापित किए गए हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
