रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में नौकरी के लिए बंपर भर्ती निकली है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने पुलिस अधीक्षक जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के कार्यालय के तहत फाइटर कांस्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CG Police की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की आखरी तारीख 12 नवंबर 2021 है। कुल 300 पदों के लिए भर्ती निकली है।
कैंडिडेट सीधी दंडेवाड़ा प्रशासन की वेबसाइट पर जाकर भी डिटेल चेक कर सकते हैं।
https://dantewada.nic.in/en/notice_category/recruitment/ पर क्लिक करके भी इन पदों (CG Police Constable Recruitment 2021) के लिए आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण जानकारियां-
आवेदन की अंतिम तिथि – 12 नवंबर 2021
फाइटर कांस्टेबल – 300 पद
योग्यता – किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास
चयन प्रक्रिया-
उम्मीदवारों का चयन आवेदन फॉर्म और दस्तावेजों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी।
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
