रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना हाउसिंग बोर्ड सीआरपीएफ हवलदार के घर तड़के बड़ा हादसा हो गया। छठ कि खुशियां एक ही झटके में गम में तब्दील हो गई।

यह घटना कचना हाउसिंग बोर्ड के ब्लॉक नंबर 11 कि है। जहां सीआरपीएफ हवलदार का परिवार रहता है। आपको बता दे की चौथे माले के घर मे लगी आग से 13 साल की नाबालिग बच्ची कि जलने से संदिग्ध मौत हो गई है ।

मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ हवलदार राकेश सिंह के घर मे हादसा सुबह 3 से 4 बजे के समय हुआ। घर मे 2 भाई बहन और मां के साथ बच्ची सोई थी। सीआरपीएफ हवालदार घटना के समय नया रायपुर सेक्टर 17 ड्यूटी पर गए थे। घर पर उनकी पत्नी और 2 बच्चे थे उन्हें भी आग लगने का तब पता चला जब बच्ची 70 प्रतिशत जल चुकी थी। इस घटना की जानकारी पुलिस को 8 बजे मिली पुलिस ने शव को अपने हवाले कर लिया है।और इस मामले पर खम्हारडीह पुलिस जांच कर रही है।