राज्य में करीब दो साल बाद अब सिनेमा हॉल पूरी तरह से अनलॉकर कर दिए गए हैं। मंगलवार की शाम रायपुर कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया। इस आदेश में साफ कहा गया है कि लोगों को अपना वैक्सीन सर्टिफिकेट साथ लेकर जाना होगा। जिन लोगों में सर्दी, खांसी या बुखार के लक्षण होंगे उन्हें एंट्री नहीं दी जाएगी । हर शो के बाद हॉल को सैनेटाइज किया जाएगा। वॉशरूम एरिया में एक साथ भीड़ न हो इसलिए इंटरवल की टाइमिंग को बढ़ाया जाएगा। अब तक हॉल 50 प्रतिशत दर्शकों को ही एंट्री देने एक सीट छोड़कर बैठाने की व्यवस्था के तहत चल रहे थे।

आदेश की कॉपी