राजस्थान के बाड़मेर जिले में बुधबार को भीषण सड़क हादसे मे 12 लोगो की मौत की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक यात्री बस की टैंकर से टक्कर हो गई, जिसके बाद बस में आग लग गई और 12 यात्री जिंदा जल गए। कई यात्री गंभीर है, जिनका इलाज किया जा रहा है। मौके पर बचाव कार्य में जुटेपचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने बताया 12 जली हुई बॉडी निकाली गई। और 26 लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर हुआ। हादसे के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जोधपुर-बाड़मेर हाईवे पर भांडी गांव के पास टैंकर और निजी ट्रैवल्स बस में टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। रॉन्ग साइड में आ रहे टैंकर ने बस को टक्कर मार दी, जिसके बाद हादसा हुआ
हादसे की वजह से हाईवे पर भीषण जाम लग गया है।