नई दिल्ली। आप भी हैं अगर नौकरी की तलाश में तो आपके लिए खुशखबरी है जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। बता दें कि इन पदों के लिए आज यानी 10 नवंबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in के जरिए 10 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

इतने पदों को किया गया है आरक्षित
ओपन मेरिट- 400 पद
एससी- 64 पद
ओएससी- 32 पद
एएलसी/आईबी-32 पद
आरबीए-80
पीएसपी-32 पद
ईडब्लूएस -80 पद

शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अभ्यर्थियों की जन्म तिथि 1-1-1993 से 1-1-2003 के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।

चयन प्रक्रिया एवं आवेदन फीस
अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा. लिखित परीक्षा,फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट के जरिए किया जाएगा।
एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपए आवेदन फीस देना होगा. वहीं अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 550 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।