रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राफेल मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। सीएम ने इस मामले में पीएम मोदी पर साधते हुए कहा कि आखिर राफेल मामले में पीएम मोदी चुप क्यों हैं? भारत सरकार जेपीसी का गठन क्यों नहीं करती है। सीएम ने कहा कि राफेल मामला आज अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है।

भिलाई रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने झीरम जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा आयोग गठित करने की कांग्रेस की मांग पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इस पर फैसला हो जाएगा। निश्चित रूप से विचार कर निर्णय लिया जाएगा। झीरम जांच आयोग का कार्यकाल पूरा हो चुका था। आयोग ने कहा था कि उनकी रिपोर्ट अधूरी है।