मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय देवव्रत सिंह के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रगट की
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज खैरागढ़ पहुंचकर कमल विलास पैलेस में खैरागढ़ विधायक और पूर्व सांसद स्व. देवव्रत सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्व. देवव्रत सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय देवव्रत सिंह के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रगट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय देवव्रत सिंह के निधन से हमने एक अच्छा राजनेता और मित्र खो दिया है। उनकी आकस्मिक मृत्यु राजनीति के क्षेत्र में और व्यक्तिगत तौर पर भी अपूरणीय क्षति है।


इस दौरान गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, पूर्व सांसद पीएल पुनिया, अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम धनेश पाटिला, राजनांदगांव की महापौर हेमा देशमुख, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक, पदम कोठारी ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित कर देवव्रत सिंह को श्रद्धांजलि दी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
