दुर्ग। भिलाई के सेक्टर-9 फुटबॉल स्टेडियम के लोकार्पण के मौके पर जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे तो उन्होंने अपने शानदार फुटवर्क से लोगों का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री का फुट वर्क मोशन ऐसा था जिससे वह मंझे हुए खिलाड़ी लग रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री फुटबॉल खिलाड़ियों से भी मिले, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भिलाई में खेलों की शानदार अधोसंरचना हमने तैयार की है।
बीते 3 सालों में अनेक खेल स्टेडियम का लोकार्पण हमने किया है। इससे निश्चित रूप से हमारे खिलाड़ियों को बहुत सुविधा मिल रही है। भिलाई खिलाड़ियों का हब रहा है। यहां लगातार खेल अधोसंरचना को बढ़ाने की दिशा में हम दृढ़ संकल्प हैं। सुंदर फ्लडलाइट स्टेडियम लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। बता दें कि 71 लाख रुपये की लागत से यह फुटबॉल स्टेडियम बनाया गया है।
हिप-हिप हुर्रे…
मुख्यमंत्री ने जैसे ही ग्राउंड का लोकार्पण किया। बच्चों ने खुले दिल से मुख्यमंत्री की ओर दौड़ कर अपने उत्साह का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने फुटबॉल को किक करके मैच की शुरुआत की और खिलाड़ियों के साथ खेल में बने रहे। गोल पोस्ट पर गोल कर मुख्यमंत्री ने हिप-हिप हुर्रे की आवाज लगाई जिस पर सभी खिलाड़ियों ने अपने हाथों को ऊपर कर उनकी ऊर्जा पूर्ण वाणी का समर्थन किया।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
