रायपुर। पुलिस ने हुक्का बार के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए करीब 3 लाख का हुक्का बरमाद किया है। राजातालाब थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि नबी मस्जिद के पास बॉबी उर्फ सोहेल द्वारा दुकान में हुक्का बेचने की फिराक में था। इस सूचना पर राजातालाब थाना पुलिस की टीम ने देर रात छापामार कार्रवाई करते हुए आरोपी बॉबी को दुकान में हुक्का बिक्री करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में हुक्का बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी दुकान में हुक्का बेचने की फिराक में रखा था। आरोपी बॉबी उर्फ सोहेल, पिता शेख अहसान उम्र 45 वर्ष निवासी नूरे नबी मस्जिद के पास राजातालाब का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस सामान जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।