रायपुर। छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन ने मेडिकल स्पेशलिस्ट के 641 पदों पर भर्तियां निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है। इन पदों पर उम्मीदवारों का सलेक्शन भर्ती परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तारीख –

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 11 नवंबर 2021
आवेदन की अंतिम तारीख- 10 दिसंबर 2021
शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 10 दिसंबर 2021
आवेदन फॉर्म में करेक्शन की तारीख- 11 से 15 दिसंबर 2021

योग्यता –

मेडिकल में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा –

उम्मीद्वार की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क –

जनरल कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है, वहीं एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है। इसके अलावा आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए 100 रुपये शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए जमा किया जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

नोटिफिकेशन के मुताबिक मेडिकल स्पेशलिस्ट के इन पदों पर आवेदन करने के लिए छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की वेबसाइट http://psc.cg.gov.in पर जाएं।