दुर्ग। भिलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक भिलाई नगर के तालपुरी इंटरनेशनल कालोनी के आलिशान फ्लैट में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का बड़ा कारोबार चल रहा था। आरोपियों ने अपेक्स सोल्युशन कंपनी के अपार्टमेंट में युवक को बंधक बनाकर मारपीट कर 2 लाख रुपये की मांग की। इस पर युवक के भाई अरूण मिश्रा ने थाना भिलाई नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई।

शिकायत में लिखा गया है कि भाई हिमांशु मिश्रा को कुछ लोग जबरदस्ती तालपुरी भिलाई नगर के फ्लैट नं. 308 में जबरदस्ती बंधक बनाकर रखे हैं और उसे छोड़ने के बदले 2 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। शिकायत के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां करीब 4 करोड़ रुपये के क्रिकेट में सट्टे लगाने के पैसे के लेन-देन का पर्दाफाश किया। इस मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें तीन अलग राज्‍यों के युवक भी शामिल हैं। फ्लैट में से 35 नग मोबाइल, 2 लैपटॉप जब्‍त किया गया है। वहीं कई बैंकों के 12 खातों से लेनदेन हुआ है। पैसों के लेन-देन के चलते आरोपियों ने युवक को बंधक बना लिया था, जिसे पुलिस ने छुड़ाया।

नौकरी करने से किया मना तो जान से मारने की मिली धमकी

पूछताछ करने पर बंधक युवक हिमांशु मिश्रा ने बताया कि पेशे से वो ड्राइवरी का काम करता है। करीबन 20-25 दिन पहले रिक्की पारख नाम के व्यक्ति के यहां नौकरी के लिए गया था। रिक्की पारख ने मुझे और बडे भाई अरूण मिश्रा को नौकरी देकर तालपुरी अपार्टमेंट फ्लैट नं. 308 में मैनाक दत्ता के पास काम करने के लिए भेजा। बंधक बनाए गए युवक को छुड़ाने गई पुलिस ने किया 4 करोड़ केनौकरी नहीं करने का फैसला किया तो रिक्की पारख और मैनाक दत्ता ने धमकी दी, कि यहां से बाहर जाओगे तो तुम्हे जान से मरवा देंगे। इसी बीच अरूण मिश्रा चकमा देकर अपार्टमेंट से निकल कर भाग गया। शिकायत में बताया गया है कि रिक्की पारख परिवार वालों से हिमांशु को छोड़ने के बदले दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे।