रायपुर। छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग की बैठक शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं। ये बैठक मतदान केंद्रों का निर्धारण, मतदान सामग्री की व्यवस्था, मतगणना स्थल पर कोविड गाइडलाइन का पालन के संबंध समेत अन्य एजेंडों पर हो रही है। वहीं 10 जिलों के 15 नगरीय निकायों में आम चुनाव की तिथि को लेकर भी चर्चा चल रही है।

इन निकायों में होने हैं चुनाव-

बिरगांव, भिलाई, भिलाई चरौंदा और रिसाली नगर पालिका में चुनाव होना है।

पांच नगर पालिका परिषद सारंगढ़, बैकुंठपुर, शिवपुर चरचा, जामुल और खैरागढ़ में भी चुनाव होने हैं।

6 नगर पंचायत – प्रेमनगर, मारो, नरहरपुर, कोंटा, भैरमगढ़ और भोपालपट्टनम में होने हैं आम चुनाव।