रायपुर। राजधानी में नशे के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। राजेंद्र नगर इलाके में अवैध रूप से हुक्के से संबंधित सामान के गोदाम में पुलिस ने दबिश दी। जहां हुक्के से जुड़े पॉट, पाइप समेत फ्लेवर जब्त किया गया। पुलिस ने कारोबारी विमल जैन के ठिकाने पर भी दबिश दी। जहां पुलिस ने कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि जब्त सामान की कीमत करीब 25 लाख रुपये है।

वहीं आजाद चौक थाना पुलिस ने गांजा बिक्री करते हुए राजकुमार वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक किलो 400 ग्राम गांजा बरामद है। पुलिस को सूचना मिली थी कि घोराई तालाब रामकुंड के पास एक व्यक्ति गांजा बेच रहा है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से करीब एक किलो 400 ग्राम गांजा जब्त किया गया।