रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने राज्य के हित ​के लिए वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराए जाने की बातों का उल्लेख किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पत्र के जरिए केंद्रीय वित्त मंत्री से राजस्व घाटा अनुदान के मापदंडों को वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर सुधार करने की मांग की है। वहीं इसके अलावा जीएसटी क्षतिपूर्ति अनुदान को जून 2022 के बाद भी आगामी 5 वर्षो के लिए और जारी रखे जाने की मांग की है।

धान से बायो एथेनॉल बनाने की मांगी अनुमति

पत्र में बघेल ने कोल ब्लॉक आबंटन के निरस्तीकरण से छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिलने वाले 4140 करोड़ रुपये की राशि की मांग के साथ ही धान से बायो एथेनॉल बनाने की अनुमति शीघ्र देने का अनुरोध किया है। इसके अलावा केंद्र द्वारा पेट्रोल-डीजल पर सेस में कमी करने और केंद्रीय योजनाओं में केंद्रांश बढ़ाने की मांग सीएम भूपेश ने की है।