रायपुर। राजधनी के मैग्नेटो मॉल स्थित पीवीआर में नशे में हंगामा करने वाले 3 युवको को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शो में हूटिंग से परेशान महिलाओं ने शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आबकारी एक्ट और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की। वहीं पीवीआर को भी पुलिस ने नोटिस जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक पीवीआर में शो के दौरान कुछ लड़के नशे में हूटिंग कर रहे थे। जिससे परेशान वहां मौजूद महिलाओं ने पुलिस से शिकायत कर दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई कार्रवाई करते हुए प्रणाम वर्मा- रायपुर, मयंक चंद्राकर- दुर्ग समेत पिंटू सिन्हा अमलेश्वर (दुर्ग) को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है।