रायपुर: क्या आप भी देख रहे सपने सरकारी नौकरी के अगर हां तो आपके लिए खुसखबरी है. पर यह खुशखबरी मेडिकल फिल्ड से जुड़े कैंडिडेट्स के लिए है. छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन ने मेडिकल स्पेशलिस्ट के 641 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 11 नवंबर 2021 से शुरू हो गया है. आवेदन की आखिरी तारीख 10 दिसंबर है.

महत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 11 नवंबर 2021
आवेदन करने की अंतिम तारीख- 10 दिसंबर 2021
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 10 दिसंबर 2021
आवेदन फॉर्म में करेक्शन की तारीख- 11 से 15 दिसंबर 2021

आयु सीमा
इस नौकरी के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. जबकि रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी.

योग्यता
मेडिकल में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं.

सिलेक्शन भर्ती परीक्षा के आधार पर होगा.