रायपुर। वन विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ वन विभाग ने 300 पदो पर भर्ती निकाली है। सीधी भर्ती के लिए वन विभाग ने कमिटी बनाई जहा 6 सदस्य कमीटी का गठन कर सीधी भर्ती का आदेश जारी कर दिया गया है।
पदों के नाम
जगदलपुर वन वृत्त – बस्तर 10, दंतेवाडा 08, सुकमा 06, इन्द्रावती टाईगर रिजर्व बीजापुर 06, बीजापुर 05
सरगुजा वन वृत्त – कोरिया 07 , मनेन्द्रगढ 07, जशपुर 08, बलरामपुर 08, एलिफेंट रिजर्व सरगुजा 07, सरगुजा 04, सूरजपुर 04, बैकुण्ठपुर 05
रायपुर वन वृत्त – बलौदाबाजार 06, महासमुंद 08, धमतरी 07, उदन्ती सीतानदी टाईगर रिजर्व 09, रायपुर 05
कांकेर वन वृत्त – पूर्व भानुप्रतापुर 06, पश्चिम भानुप्रतापपुर 06, दक्षिण कोण्डागांव 06, कांकेर 07, नारायणपुर 06, केशकाल 04
बिलासपुर वन वृत्त – बिलासपुर 06, कोरबा 07 मरवाही 04, मुंगेली 04, कटघोरा 08, रायगढ 10, धरमजयगढ 10, जांजगीर चाम्पा 04, अचानकमार टायर रिजर्व लोरमी 07
योग्यता
आवेदक के पास ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से हायर सेकण्डरी (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
CG Forest Guard Recruitment-2021 के माध्यम से छत्तीसगढ़ वन विभाग वन रक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवारों को पैदल चाल परिक्षण भी पूरा करना होगा जिसमें – पुरुष उम्मीदवारों के लिए – 25 किलोमीटर 04 घंटे में पूर्ण करना आवश्यक है। महिला उम्मीदवारों के लिए – 14 किलोमीटर 04 घंटे में पूर्ण करना आवश्यक है।
वेतन मैट्रिक्स – पे बैंड 5200-20200/- एवं ग्रेड पे 1900/- लेवल 4 (19500-62000) रुपये प्रति महिने वेतन भुगतान किया जाएगा।
आयु सीमा – फारेस्ट गार्ड के पद पर भर्ती के होने के लिए अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक न हो।
आवेदन का लिंक cg govt forest Department Online Application की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.cgforest.com/ के माध्यम से अंतिम तारीख तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
