रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बहुजन समाज पार्टी और आम आदमी पार्टी को भाजपा की बी-टीम बता दिया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश भाजपा को नेतृत्वविहीन बताते हुए उन्हें नेतृत्व चुनने की सलाह दी है। राजनीतिक विशलेषकों के मुताबिक प्रदेश में कांग्रेस के असंतुष्टों को भाजपा साथ कर अपनी बी-टीम बनाने की कोशिश कर रही है।
पत्रकारों के सवाल पर सीएम ने कहा कि अलग-अलग राज्यों में भाजपा की बी-टीम अलग-अलग है। उत्तर प्रदेश में बसपा उनकी बी टीम है। उन्होंने कहा कि जहां भी कांग्रेस और भाजपा में सीधी लड़ाई है और वहां कांग्रेस की स्थिति मजबूत है तो वहां भाजपा अपनी बी टीम खड़ी कर लेती है। इसमें आम आदमी पार्टी भी शामिल है।
रमन सिंह को लेकर कसा तंज
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा पर हमला करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा में नेतृत्व संकट है। जो व्यक्ति 15 साल तक मुख्यमंत्री रहा, पार्टी ने उन्हें भी नकार दिया है। ऐसे में भाजपा को पहले अपने नेतृत्व की चिंता करनी चाहिए।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
