जगदलपुर। हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म सूर्यवंशी में जगदलपुर की रहने वाली पायल एक पत्रकार की भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ जैसे स्टार्स के साथ पायल को अभिनय करने का मौका मिला है। पायल ने बताया कि फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने टीम में उनका चयन किया था। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में हुई है। बड़े एक्टर के साथ काम करके अभिनय और फिल्म निर्माण की प्रक्रिया को करीब से सीखने का मौका मिला है।

बचपन से ही पायल को फिल्मी दुनिया में काम करने की चाहत रही है। उन्हें पहली बार बॉलीवुड की बड़ी फिल्म में अभिनय दिखाने का मौका मिला है। वहीं पायल ने बताया कि सभी एक्टरों ने उन्हें शूटिंग के समय भरपूर प्यार दिया। शूटिंग के वक्त रणवीर सिंह ओ माय क्यूटी पाई कहा करते थे और आगे बढ़ने का मंत्र दिया। पत्रकार के रोल के लिए चार दिन में शूटिंग हुई।

रोहित शेट्टी ने किया था सलेक्ट

पायल ने बताया कि फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने उन्हें सलेक्ट किया था। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में हुई है। पायल बताती हैं कि फिल्म में कई बड़े एक्टर के साथ काम करके अभिनय और फिल्म निर्माण की प्रक्रिया को करीब से सीखने का मौका मिला है।

साउथ की फिल्मो में भी नजर आएंगी पायल

पायल जल्द ही साउथ की फिल्म सामरी में लीड रोल में नजर आने वाली हैं। पायल कई एड फिल्मों में अपने अभियन की छाप छोड़ चुकी हैं। पायल का कहना है कि सिनेमा का सिल्वर स्क्रीन हमेशा आपसे समय मांगता है। जब इस आप फिल्म की विधा में पारंगत होते हो तो सफलता जरूर मिलती है।