उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। कांग्रेस के दोनों नेताओं के बीच बैठक पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर हो रही है।
बता दें, भूपेश बघेल को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee) (AICC) के वरिष्ठ पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शनिवार को उत्तर प्रदेश का भी दौरा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक बैठक में कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में 2022 में होना है विधानसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होना है। 2017 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को 403 सीटों में से 312 सीटें मिली थी। समाजवादी पार्टी (सपा) को 47 सीटें मिलीं, बहुजन समाजवादी पार्टी ने 19 सीटें जीती और कांग्रेस केवल सात सीटें ही जीत सकी थी। बाकी सीटों पर अन्य उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया था। हालांकि, इस बार कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाल रखा है। इससे कांग्रेस की उम्मीदें बहुत ज्यादा बढ़ गई है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
