रायपुर/12 नवंबर 2021। अखिल भारतीय कांग्रेस की जन जागरण अभियान की डिजिटल अभियान शुरू हुयी। इस डिजिटल अभियान में 14 नवंबर से 29 नवंबर 2021 के बीच राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के नेता कार्यकर्ता पूरे प्रदेश व देश में पदयात्रा, जनसभा करेंगे। मोदी सरकार में ऐतिहासिक रूप से आवश्यक वस्तुयें की कीमत बढ़ी और मोदी भाजपा सरकार के कुशासन के कारण पीड़ित लोगों की आवाज उठाएंगे। देश का कोई भी व्यक्ति इस नम्बर 1800 212 000 011 पर मिस कॉल कर कांग्रेस के डिजिटल जन जागरण अभियान से जुड़ सकते है। इस नम्बर पर मिस कॉल करने के बाद आपको कुछ जानकरियां देनी होगी। कांग्रेस की सदस्यता भी 5 रू. जमा कर आनलाइन ले सकते हैं। कांग्रेस डिजिटल जन जागरण अभियान मोदी सरकार की महंगाई के ख़लिफ जमी व सोशल मीडिया दोनों पर चलेगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
