रायपुर। अब शहर में बसों को एंट्री नहीं मिलेगी। रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने शहर के भीतर बसों की एंट्री को बैन कर दिया है। अब सारी बसें रिंग रोड होते हुए भाटागांव में बने नए बस स्टैंड जाएंगी। यहां से यात्री ऑटो या टैक्सी के जरिए शहर के अंदर जा सकेंगे। अब तक बस स्टैंड शहर के अंदर स्थित पंडरी में था। राज्य के दूसरे शहरों और दूसरे प्रदेशों से भी बसें पंडरी तक आती थीं। लेकिन अब ये सभी बसें भाटागांव बस स्टैंड से ही रवाना होंगी। शहर में इन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इससे शहर के यातायात में पड़ रहा दबाव भी कुछ हद तक कम होगा।
आदेश के मुताबिक शहर में सिटी बस और स्कूल बस चल सकेंगी। शहर के भीतर अब यात्री बसों को चलाने की अनुमति नहीं होगी। लोगों को भी शहर से बाहर जाने के लिए बसें भाटागांव के नए बस स्टैंड से ही मिलेगी। 15 नवंबर से बसों का संचालन पूरी तरह से नए बस स्टैंड से ही किया जाएगा। पुराने बस स्टैंड से बसों और दुकानों को हटाने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। सोमवार से नगर निगम पुराने बस स्टैंड को हटाने के काम में लग जाएगा। नए बस स्टैंड में ट्रायल रन भी पूरा किया जा चुका है।
49 करोड़ की लागत से तैयार हुआ बस स्टैंड
श्री बालाजी स्वामी ट्रस्ट श्री दूधाधारी मठ से मिली 25 एकड़ जमीन पर अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल का निर्माण किया गया है। करीब 49 करोड़ रुपये की लागत से बने इस भव्य बस स्टैंड के चार मंजिला इमारत में 104 कमरे बने हैं। इसमें ऑफिस, दुकानें, परिवार कार्यालय, फूड कोर्ट, वेटिंग रूम, फूड स्टॉल, महिला और पुरुष डॉरमेट्री शामिल है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
