रायपुर। बढ़ती महंगाई के विरोध में रविवार को कांग्रेस शासित राज्य में हल्लाबोल प्रदर्शन होगा। इसी कड़ी में महंगाई के खिलाफ रविवार को सड़कों पर उतरकर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम समेत कांग्रेस के दिग्गज नेता भिलाई के सुपेला से खुर्सीपार तक करीब 10 किलोमीटर की पदयात्रा कर इस आंदोलन का समर्थन करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी का यह अभियान 29 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस समेत अन्य सामानों में मूल्य वृद्धि को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।